Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया की चौथी जीत, 2-0 से बनाई बढ़त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नागपुर टेस्ट में करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कब्जा कर लिया है।

दिल्ली टेस्ट जीतते ही ऑस्ट्रेलिया पर भारत की बढ़त 2-0 की हो गई है। अब टीम के चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज हारने की सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

अगला दो टेस्ट हारने पर भी सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो पाएगी। अगर सीरीज ड्रॉ भी रहती है तब भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भारत का कब्जा रहेगा।

1996 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक दोनों टीमों में से सिर्फ भारत ने ही लगातार चार बार इस पर कब्जा जमाकर रखा है। 1996 से पहले इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज नाम से ही खेला जाता था।

अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा किया। करीब 26 साल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम ने लगातार चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया हो।

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली गई हैं। इनमें से 11 बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

भारत ने 1996/97, 1997/98, 2000/01, 2003/04, 2008/09, 2010/11, 2012/13, 2016/17, 2018/19, 2020/21, 2022/23 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। उसने 1999/00, 2004/05, 2007/08, 2011/12, 2014/15 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया।

ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 28 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 12 सीरीज जीती है, जबकि टीम इंडिया ने 10 सीरीज पर कब्जा किया है। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

साल नतीजा
1996/97 भारत अपने देश में 1-0 से जीता
1997/98 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
1999/00 भारत ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से हारा
2000/01 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
2003/04 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से
ड्रॉ (भारत ने ट्रॉफी रिटेन किया)
2004/05 भारत अपने देश में 2-1 से हारा
2007/08 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से हारा
2008/09 भारत अपने देश में 2-0 से जीता
2010/11 भारत अपने देश में 2-0 से जीता
2011/12 भारत ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से हारा
2012/13 भारत अपने देश में 4-0 से जीता
2014/15 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-0 से हारा
2016/17 भारत अपने देश में 2-1 से जीता
2018/19 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता
2020/21 भारत ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से जीता
2022/23 भारत अपने देश में 2-0 से आगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 104 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 32 मुकाबले भारत ने और 43 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। एक मैच टाई और 28 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय टीम अब जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर है। अब भारत को सिर्फ एक मैच और जीतना है।

सीरीज ड्रॉ रहने की स्थिति में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नुकसान उठाना होगा। उसे फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दो टेस्ट में से एक जीतना जरूरी हैं।

दोनों हार उसके फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट की सीरीज पर निर्भर कर देगी। हालांकि, सीरीज 3-1 से जीतने पर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...
spot_imgspot_img