Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चोरों ने बालाजी मंदिर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: चोरों ने श्री बाला जी मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पात्र से नगदी व मंदिर में लगे तीन घण्टे चोरी कर लिए ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।

क्षेत्र के गांव मलकपुर में गांव के बाहर श्री बाला जी का मंदिर स्थापित है। बताया जाता है कि रविवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर उसमे अंदर प्रवेश किया। और चोरों ने मंदिर में टंगे तीन घंटे, माइक, स्पीकर व दान पात्र में रखी हजारों की नगदी चोरी कर ली।

चोरी का सोमवार प्रातः उस समय लगा जब श्रद्धालु मन्दिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा पाया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी प्रधान ने पुलिस को घटना से अवगत कराया सूचना पर कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह व हल्का दरोगा कुवरेश त्यागी मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी ली।

दान पात्र में कितनी नगदी थी अभी इसका पता नही चल पाया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img