Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

मातृभाषाओं को बचाने की चुनौती

Samvad 1


Arvind jaytilak 1दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा के पसरते पांव और मिल रहे संरक्षण ने विश्व में बोली जाने वाली उन सैकड़ों लोक भाषाओं के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है जो सदियों से बोली जाती रही हैं। इस परिप्रेक्ष्य में चैकानें वाला तथ्य है कि विलुप्त हो रही भाषाओं में भारत के 196 भाषाओं का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। गत वर्ष पहले ‘भाषा रिसर्च एंड पब्लिकेशन सेंटर’ द्वारा किए गए ‘भारतीय भाषाओं के लोकसंरक्षण’ की रिपोर्ट से उजागर हुआ है कि विगत 50 वर्षों में भारत में बोली जाने वाली 850 भाषाओं में तकरीबन 250 भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं। इनमें भी 130 से अधिक भाषाओं का अस्तित्व तो पूरी तरह खतरे में है। इस शोध में कहा गया है कि असम की 55, ओडिसा की 47, त्रिपुरा की 10, महाराष्ट्र एवं गुजरात की 50, मेघालय की 31, मणिपुर की 28, नागालैंड की 17, और त्रिपुरा की 10 भाषाएं मरने यानी खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन्हें बोलने वालों की संख्या लगातार तेजी से घट रही है। उदाहरण के तौर पर सिक्किम में माझी बोलने वालों की संख्या सिर्फ चार रह गई है।

भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर भी लोकभाषाएं तेजी से विलुप्त हो रही हैं। पिछले दिनों मैक्सिकों की पुरानतम भाषाओं में से एक अयापनेको के विलुप्त होने की खबर अच्छी खासी चर्चा में रही। सुन-जानकर आश्चर्य लगा कि अयापनेको भाषा को जानने और बोलने वाले लोगों की संख्या विश्व में महज दो रह गयी है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इन शेष दो लोगों ने भी ठान लिया है कि वह आपस में इस भाषा के जरिए वार्तालाप नहीं करेंगे।

मतलब साफ है कि अयापनेको भाषा का अस्तित्व मिटने जा रहा इन सबके बीच सुखद बात यह है कि इंडियाना विश्वविद्यालय के भाषायी नृविज्ञानी अयापनेको भाषा का शब्दकोष बनाकर उसे विलुप्त होने से बचाने की जुगत कर रहे हैं। पर देखा जाए तो भाषाओं के विलुप्त होने की समस्या सिर्फ अयापनेको तक ही सीमित नहीं है। विश्व के तमाम देशों में बोली जाने वाली अन्य स्थानीय भाषाएं भी दम तोड़ रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में तकरीबन 6900 भाषाएं बोली जाती हैं।

इनमें से 2500 से अधिक भाषाओं के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। नतीजा इन्हें ‘भाषाओं की चिंताजनक स्थिति वाली भाषाओं की सूची’ में रखने के लिए मजबूर होना पड़ा है। त्रासदी यह है कि विलुप्त हो रही भाषाओं को बचाने के प्रयास के बावजूद भी इन्हें बोलने और लिखने-पढ़ने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कराए गए एक तुलनात्मक अध्ययन से खुलासा हुआ है कि 2001 में विलुप्तप्राय: भाषाओं की संख्या जो 900 के आसपास थी वह आज बढ़कर तीन गुने से पार पहुंच चुकी है।

अगर आंकड़ों पर विश्वास किया जाए तो दुनियाभर में 199 भाषाएं ऐसी हैं जिनके बोलने-लिखने वाले लोगों की संख्या एक दर्जन से भी कम रह गयी है। उक्रेन में बोली जाने वाली कैरेम भी इन्हीं भाषाओं में से एक है जिसे बोलने वालों की संख्या महज छ: बची है। इसी तरह ओकलाहामा में विचिता भाषा बोलने वालों की संख्या दस और इंडोनेशिया में लेंगिलू बोलने वालों की संख्या सिर्फ चार रह गयी है। इसी तरह विश्व में 178 भाषाएं ऐसी भी हैं जिन्हें बोलने वाले लोगों की संख्या डेढ़ सैकड़ा तक है।

भारत के अलावा अमेरिका और इंडोनेशिया में भी भाषायी विविधता के संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इन देशों द्वारा कहा जा रहा है कि भाषायी विविधता के संरक्षण के लिए सकारात्मक पहल हो रहा है लेकिन जिस तरह के आंकड़ें नजर आ रहे हैं उस लिहाज से साफ है कि विलुप्त हो रही भाषाओं को बचाने की दिशा में सार्थक प्रयास नहीं हो रहा है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन भाषाओं के अस्तित्व पर सबसे ज्यादा संकट मंडरा रहा है वह सर्वाधिक रुप से उन जनजाति समूहों के बीच बोली जाती हैं जो आज की तारीख में कई तरह के संकट से गुजर रहे हैं। सबसे बड़ा संकट इनके जीवन की सुरक्षा को लेकर है। अमेरिका हो या भारत हर जगह विकास के नाम पर जंगलों का उजाड़ा जा रहा है।

अपनी सुरक्षा और रोजी-रोजगार के लिए जनजातिय समूह के लोग अपने मूलस्थान से पलायन कर रहे हैं। दूसरे समूहों में जाने और रहने के कारण उनकी भाषा प्रभावित हो रही है। यही नहीं उन्हें मजबूरन दूसरी भाषाओं को अपनाना पड़ रहा है। इसके अलावा रोजी-रोजगार का संकट, बाहरी हस्तक्षेप और धर्म परिवर्तन इत्यादि कई ऐसे कारण है जिनकी वजह से उनकी कालजयी संस्कृति और भाषा समाप्त हो रही है।

दूसरा, विश्व में अंग्रेजी भाषा का बढ़ता प्रभाव और उसका रोजगार से जुड़ा होना भी इन भाषाओं के अस्तित्व के लिए चुनौती है। स्वाभाविक है कि जब कोई भाषा रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगी तो उसे अपनाने व बोलने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही छिटपुट स्तर पर बोली जाने वाली भाषाएं भी मरेंगी।

अगर अंग्रेजी भाषा अपनी सारगर्भित उपयोगिता से अन्य स्थानीय भाषाओं के विलुप्ती का कारण बन रही है तो इस बात पर विचार करना होगा कि फिर क्यों न क्षेत्रीय भाषाओं को रोजगार परक बनाया जाए? यह एक तथ्य है कि विश्व के अधिकाश हिस्सों में बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा न सिर्फ अंतरर्राष्ट्रीय भाषा का रुप धारण कर चुकी है बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी उपलब्ध करा रही है।

उचित होगा कि विलुप्त हो रही भाषाओं को बचाने के लिए सरकार एवं सामाजिक संस्थाएं आगे आएं। संवैधानिक संरक्षण प्रदान क उन्हें रोजगार से जोडे। अगर यह समझा जाएगा कि इन भाषाओं को सिर्फ शब्दकोषों तक सीमित रखने मात्र से ही उन्हें संरक्षण मिल जाएगा तो उन्हें इतिहास के गर्त में समाने से कोई रोक नहीं सकता।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...

JEE Advanced 2026 Results Out: दिल्ली के शुभम बने टॉपर, 56,880 अभ्यर्थी हुए पास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी...
spot_imgspot_img