जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: गंगोह के सहारनपुर मार्ग बन्दाखेडी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि दोनों युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे।

