Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

खांसी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। मौसम में थोड़ा सा बदलाव होते ही हमें खांसी होने लगती है। आमतौर पर खांसी तब होती है, जब कोई रुकावट या तकलीफ देने वाली समस्या आपके गले या ऊपरी स्वसन पथ में बाधा पहुंचाता है। वैसे तो वायरल संक्रमण, जुकाम, फ्लू, जैसी समस्याओं में खांसी होती है। खांसी स्वास्थ्य से संबंधित एक आम समस्या है। लेकिन ध्यान न देने पर खांसी अस्थमा, टीबी और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों का रूप भी ले लेती है।

24 22

कई बार खांसी कई दिनों तक आती रहती है और सिरप या दवाई असर नहीं करती। बहुत ज्यादा खांसी आने से आप न तो कोई काम ठीक से कर पाते हैं और न ही सो पाते हैं। अगर आपको गीली खांसी की शिकायत होती है तो बलगम बनता है, जिससे फेफड़ों को साफ करने के लिए बलगम या कफ बनता है लेकिन सूखी खांसी में बलगम नहीं बनता। आमतौर पर सूखी खांसी फ्लू या सर्दी के बाद कई दिनों तक रहती है। इस मौसम में सूखी खांसी कई लोगों को परेशान करती है। तो चलिए खांसी से छुटकारा पाने के लिए जानते है कुछ घरेलू उपाय…

गर्म दूध में शहद 

25 22

अगर आप खांसी से परेशान हैं और सीने में दर्द भी हो रहा है तो शहद के साथ गर्म दूध का सेवन करें। यह उपाय खासतौर पर सूखी खांसी से राहत पाने का अच्छा नुस्खा है। खांसी से निजात पाने के लिए अगर सोने से पहले इस उपाय को करेंगे तो और भी जल्द आराम मिलेगा। खाली पेट शहद के सेवन से बलगम को साख करने और गले को आराम पहुंचाने में भी मदद मिलती है।

बादाम

26 16

बादाम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने अच्छे होते हैं, यह तो आप जानते ही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम का सेवन करके खांसी को भी दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए 5-6 बादाम रातभर पानी में भगोकर रख दें। अब इन भीगे हुए बादामों को पीसकर एक पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच मक्खन मिलाएं। जब तक लक्षण पूरी तरह से चले न जाएं, तब तक दिन में तीन-चार बार इस मिश्रण का सेवन करें।

लहसुन

27 17

लहसुन में खांसी से राहत पहुंचाने के लिए जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी दोनों तरह के घटक पाए जाते हैं। लहसुन से खांसी भगाने के लिए एक कप पानी में तीन-चार लहसुन की कलियां उबाल लें और उसमें एक चम्मच अजवायन भी मिला लें। अब इस मिश्रण में कुछ शहद मिलाकर इसका सेवन करें. इस मिश्रण के सेवन से खांसी के साथ श्वास संबंधी अन्य समस्याओं के लक्षणों में भी राहत मिलती है। लौंग के तेल की कुछ बूंदें, थोड़ा सा शहद और पिसी हुई लहसुन के मिश्रण का सेवन करने से गले की खराश में राहत मिलती है। खाना पकाते समय उसमें लहसुन मिलाने से भी खांसी में लाभ मिलता है।

अदरक

28 17

खांसी के सबसे लोकप्रिय घरेलू और प्राकृतिक इलाजों में से एक अदरक भी है। खांसी से निजात पाने के लिए अदरक को पतले-पतले स्लाइस के रूप में काटें और पीस लें। एक कप पानी में अदरक के इस पेस्ट को उबाल लें। इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार पीने से खांसी में राहत मिलेगी। आप चाहें को इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकते हैं। इसके अलावा खांसी को दूर भगाने के लिए आप कच्ची अदरक को चबा भी सकते हैं।

हल्दी

29 16

हल्दी के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से बताते रहे हैं। यह एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है, यह सूखी खांसी के लिए एक बेहतरीन घरेली उपाय है। खांसी में हल्दी का उपाय करने के लिए आपको एक कप पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर उबाल लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें दालचीनी भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिला लें और जब तक खांसी रहे, तब तक नियमित तौर पर सेवन करें। हल्दी की जड़ को भूनकर, मुलायम पाउडर के रूप में पीसकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पाउडर का पानी और शहद के साथ मिश्रण बनाकर दिन में दो बार पीने से खांसी में राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...
spot_imgspot_img