जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: कान्वेंट स्कूल बलरामपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, बच्चों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया और आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रबंधक प्रशांत ओझा और प्रधानाचार्य कविता जी की काफी सराहना किया।
अभिभावकों ने कहा शिक्षा एक मंदिर ने जहा पर बच्चो का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, यही बच्चे आगे चलकर जिला प्रदेश एवं देश की तरक्की में अपना अहम योगदान देंगे। विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत ओझा ने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। बच्चों को शिक्षा देने का कार्य विद्यालयों से प्रारंभ किया जाता है, जिसके द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक तथा बौद्धिक स्तर पर विकास होता है।

हमारे विद्यालय का वार्षिकोत्सव के लिए पूरे विद्यालय को बहुत शानदार तरीके से सजाया जाता है। सभी छात्र छात्राएं इस दिन के लिए बड़े उत्साहित होते हैं तथा कला प्रदर्शनी करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। बच्चों को शिक्षा के अलावा अपनी संस्कृति और समाज को समझने का अवसर प्राप्त होता है।

