Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

असिस्टेंट बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर एसपी देहात

जनवाणी संवाददाता |

नागल: कस्बे में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आदित्य पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात सूरज रॉय व सीओ रामकरण सिंह ने मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ नमूने लिए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के ब्लॉक चौराहे स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात आदित्य पांडे पुत्र हरीश चंद्र पांडे निवासी शिवपुरी कॉलोनी थाना कनखल जिला हरिद्वार के निवासी थे जोकि कस्बे में ही डाकखाने के पास वाली गली स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे, रोजाना की भांति बैंक कार्य समाप्त कर वह कस्बे में ही किराए पर लिए मकान में चले गए थे।

बुधवार की सुबह करीब बारह बजे मकान मालिक प्रेमसिंह ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। मय टीम के साथ थाना निरीक्षक सूबेसिंह यादव मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था और आदित्य पांडे चारपाई पर मृत पड़े हुए थे। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो मौके पर पहुंचे एसपी देहात सूरज रॉय व क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह ने मुआयना किया।

साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ नमूने प्राप्त किए है। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे जिनके सामने पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया जाता है कि कुछ दिनो बाद ही मृतक की शादी होने वाली थी लेकिन अचानक हुए हादसे ने सबको चकित कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img