Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बेहोशी का इंजेक्शन देने से बच्ची की मौत, हंगामा

  • सर्जन डा. नितिन मलिक अस्पताल से भागे, थाने में दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: क्षेत्र के रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा हॉस्पिटल में गुरुवार को बच्ची की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम मामेपुर की रहने वाली सात वर्षीय काशी पुत्री गुरुवचन दो दिन पहले छत से खेलते समय नीचे गिर गई थी। गिरने से काशी के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने बच्ची को अप्सनोवा हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया था।

24 18

बच्ची का इलाज डा. नितिन मलिक कर रहे। बुधवार से ही डा. नितिन मलिक द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। जिस पर पिता गुरुवचन ने 81 हजार रुपये जमा कर दिए। गुरुवार को बच्ची का सिर का आॅपरेशन होना था। आॅपरेशन से पहले बच्ची को बेहोशी का इंजेक्शन डा. नितिन मलिक ने दिया। जिससे थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की मौत की खबर परिजनो को करीब आधा घंटा बाद दी।

जिससे परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने अस्पताल पर लापरवाही से इलाज का आरोप लगा हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख डा. नितिन मलिक मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने बताया की आॅपरेशन थियेटर में जाने से पहले बच्ची सबसे बातचीत कर रही थी। इंजेक्शन देने से उसकी मौत हुई। सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी ली। बच्ची के पिता गुरुवचन सिंह की तरफ से डा. के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी है।

25 16

बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां भाई और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की महिलाओं ने समझाने का प्रयास किया। पिता अपनी बेटी को याद कर रोते हुए बेहोश हो गया। गांव के लोगों ने ढांढस बनाया। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद डा. नितिन मलिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...
spot_imgspot_img