जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज पीएम मोदी ‘बरिसु कन्नड़ दिम दिमावा’ सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस उत्सव का उद्घाटन तालकटोरा स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि, पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, कर्नाटक की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का जश्न मनाने के लिए यह सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस मौके पर सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीँ, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सैकड़ों कलाकारों को नृत्य, संगीत, नाटक, कविता, इत्यादि के माध्यम से कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

