Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम रूबीना दिलैक

CINEWANI


टीवी और हिंदी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला में हुआ। शिमला के पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। वह इंगलिश लिटरेचर में ग्रेजुएट हैं। उनके पिता एक लेखक हैं और वह कुछ पुस्तकें लिख चुके हैं।

अपने शुरुआती दिनों में रूबीना ने दो स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतीं और उसके बाद 2006 में मिस शिमला का ताज अपने नाम किया। 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित ‘मिस नार्थ इंडिया पेजेंट’ जीता। रूबीना आईएएस बनना चाहती थीं लेकिन जब वह इसके लिए चंडीगढ़ के एक कोचिंग सेंटर पर इसकी तैयारी कर रही थीं, उन्होंने शौकिया तौर पर ‘छोटी बहू’ के लिए आॅडिशन दिया और चुन ली गईं।

जीटीवी पर प्रसारित ‘छोटी बहू’ में अविनाश सचदेव के साथ उन्होंने राधिका शास्त्री की भूमिका निभाकर पहचान हासिल की। 2012 में उन्होंने सोनी टीवी के ‘सास बिना ससुराल’ में सिमरन स्माइली गिल की भूमिका निभाई। 2013 में जीटीवी के ‘पुन:विवाह: एक नई उम्मीद’ में करण ग्रोवर के साथ दिव्या जखोटिया की भूमिका निभाई। 2013 से 2014 तक उन्होंने लाइफ ओके के पौराणिक शो ‘देवों के देव महादेव’ में सीता और सब टीवी के ‘जिनी और जूजू’ में जेनी की भूमिका निभाई।

रूबीना दिलैक ने कलर्स टीवी के शक्ति: अस्तित्व एक एहसास की में विवयन डीसेना के साथ सौम्या सिंह की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें कलर्स के गोल्डन पेटल अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व और आईटीए अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सम्मानित किया गया। अक्टूबर 2020 में दिलैक ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 14 में कॉंस्टंटेंट के रूप में हिस्सा लिया। इसमें वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ थीं। वह 20 सप्ताह तक बिग बॉस के घर में रहीं और विजेता के रूप में उभरीं।

‘छोटी बहू’ के को स्टार अविनाश सचदेव के साथ रूबीना काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं लेकिन 2012 में दोनों अलग हो गए। उसके बाद एक लंबे रिलेशनशिप के बाद 21 जून 2018 को उन्होंने शिमला में अभिनव शुक्ला के साथ शादी की। ‘फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 12’ में उन्होंने प्रतिभागी हिस्सा लिया और चौथे स्थान पर रहीं। ‘झलक दिखला जा 10’ (2022) में एक प्रतिभागी के तौर पर रूबीना ने अपने डांस का हुनर दिखाया।

उनकी परफारमेंस को काफी अधिक सराहना मिली और वह प्रथम रनर अप रहीं। 2022 में रूबीना ने राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ ओटीटी के लिए ‘जी 5’ पर आॅन स्ट्रीम हुई फिल्म ‘अर्ध’ फिल्म से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की। संगीत निर्देशक और गायक पलाश मुच्छल की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म थी।

रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने हुस्न का जादू बिखेरती रहती हैं। हर तरह के आउटफिट में वे खूबसूरत नजर आती हैं। आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने यह शोहरत सालों की कड़ी मेहनत से पाई है। यहां उनका कोई गॉडफादर नहीं था।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img