Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अक्षय की ‘सेल्फी’ ने किया निराश

CINEWANI


अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ बड़े जोर-शोर से रिलीज तो हुई, लेकिन ओपनिंग डे पर ही दर्शकों ने इसे खारिज कर दिया है। मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की यह रीमेक अक्षय के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग वाली फिल्म बनने की कगार पर है।

सिनेमाघरों में शुक्रवार को मॉर्निंग शोज में 100 में से महज 6 सीटें भरी हुई नजर आईं, जबकि दोपहर के शोज में भी 100 में से सिर्फ 9 सीटों पर ही दर्शक दिखे। लगातार चार फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय के लिए ‘सेल्फी’ किसी वेकअप कॉल की तरह है। उनके लिए यह अलार्म सुनकर जागने का वक्त है और करियर के लिहाज से उन्हें अब आगे बहुत सोच-समझकर फिल्में करने की जरूरत है।

सेल्फी को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों से भी बहुत बेकार रिव्यूज मिले हैं। एक सुपरस्टार की उसके सुपरफैन से लड़ाई की यह कहानी दर्शकों को पहले दिन रिझा नहीं पाई है और जैसे लक्षण है, यह आगे वीकेंड में भी कोई कमाल करती हुई नहीं दिख रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर पहुंचे हैं, उसकी एकमात्र वजह अक्षय की फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस भी निराश ही दिखे।


janwani address 6

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img