Home National News इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम के हाल..

इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम के हाल..

0
इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम के हाल..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज यानि 26 फरवरी को देश के कई स्टेट्स के मौसम में बदलाव देखा गया है। दरअसल, इसका कारण वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव बताया जा रहा है। जानकारी में बताया जा रहा है कि, अगले दो दिनों में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के अनुमान हैं। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है।

वहीं, आईएमडी का कहना है कि, कई राज्यों में तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन राज्यों में यूपी, गुजरात, दक्षिण राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। आईएमडी के अनुमान के अनुसार इस बार दिल्ली में भीषण गर्मी पड सकती है।