नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। चाय के शौकीन तो सभी होते हैं। पूरे दिन कुछ खाएं या ना खाएं लेकिन चाय न मिले तो पूरा दिन सिर दर्द रहता है। दोस्तों जैसे की आप जानते होंगे कि, चाय बिस्किट सिर्फ एक ब्रेकफास्ट स्नैक ही नहीं बल्कि कई भारतीयों के लिए एक इमोशन है। कुछ लोग तो अपने दिन की शुरुआत ही चाय बिस्किट से करते हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, यह बिल्कुल गलत है।
दरअसल, सुबह सबसे चाय बिस्किट नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह हमारे पूरे दिन को खराब कर सकती है। बता दें कि, इससे एसिडिटी होने की संभावना होती है। साथ ही पेट की चर्बी बढ़ सकती है, न्यूट्रिशन के अब्सॉर्प्शन में दिक्कत आ सकती है और ब्लड शुगर लेवल पर भी इससे फर्क पड़ता है।
ऐसा क्यों होता है?
दरअसल, चाय और बिस्किट दोनों में ही मैदा व शुगर होता है। ये दोनों ही सैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। कारण होता है कि, आपको पाचन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। हमारे पास कुछ हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जिन से आप अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं
- धनिये का पानी
- एलोवेरा जूस करेगा तंदरूस्त
- नारियल पानी के साथ पियें दालचीनी
- सौंफ का पानी है काफी मददगार
- शहद और गर्म पानी
- अजवाइन का पानी
- जीरे का पानी

