जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: ब्लाक स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालय पर रविवार को पशु रोग नियन्त्रण योजना के अंतर्गत पशुपालकों को जागरूक करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतेंदर कुमार यादव ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि पशुपालको को अपने पशुओं के स्थान पर साफ सफाई एवं पशुओं में पशुपालन विभाग द्वारा गलघोंटू खुरपका मुंहपका व ब्रुसोलोसिस आदि बीमारियों के टीके लगवाने चाहिए ताकि पशु स्वस्थ बना रहे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति के नौ पशु पालकों को नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत पशुधन विकास एवम कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गए इस दौरान पंकज बालियान पशुधन प्रसार अधिकारी, सूरज उपाध्याय, मैत्री मौजपाल, मणिकांत का सहयोग रहा संजीव कुमार, राजन कुमार, दानवीर, अरुण कुमार, संजय कुमार, राहुलदीप, अजय कुमार, आशीष, बबीता देवी आदि पशुपालक मौजूद रहे।

