Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

26 फरवरी से खिलाड़ियों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट सत्र 2023-24 के लिए 26 फरवरी से खिलाड़ियों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके तहत विभिन्न आयु वर्ग के क्रिकेट प्लेयर ऑफलाइन पंजीकरण फॉर्म भरकर यूपीसीए द्वारा आयोजित ट्रायल्स में हिस्सा ले सकेंगे। रविवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने जानकारी दी कि क्रिकेट सत्र 2023-24 खिलाडियों का पंजीकरण 26 फरवरी से शुरू हो गया है।अमर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाडियों के पंजीकरण शुरू हो गए है।

पंजीकरण ऑफलाइन होंगे। जनपद सहारनपुर में आवेदन फार्म सिटी मोबाइल गैलरी ,बेसिक शिक्षा लेखाधिकारी दफ्तर के सामने जोगियान पुल पर उपलब्ध है।खिलाड़ी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक फार्म प्राप्त कर सकते है।अमर गुप्ता ने कहा कि बिना पंजीकरण के खिलाड़ी एसोसिएशन के किसी ट्रायल या प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।इसलिए हर खिलाड़ी के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय से पंजीकरण करा ले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img