Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

शत प्रतिशत दिलाया जाए आयुष्मान भारत मिशन का लाभ

  • जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनाए जाने की समीक्षा की

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक शामली कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आयुष्मान भारत योजना में शत प्रतिशत लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान डीएम को अवगत कराया गया कि जनपद शामली में कुल 48695 परिवार आयुष्मान भारत योजनांतर्गत लाभांवित है, जिनमें से कुल 27576 परिवार शहरी क्षेत्रों के है एवं 21119 परिवार ग्रामीण क्षेत्रों के है। इस प्रकार पांच लाभार्थी प्रति परिवार के अनुसार शहरी क्षेत्रों में लगभग कुल 137880 लाभार्थियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 105595 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने है।

जनपद में अभी तक कुल 59365 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। जनपद वर्तमान में राज्य में गोल्डन कार्ड बनाए जाने में द्वितीय रैंक पर है। जिलाधिकारी ने संबंधित को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित समस्त व्यक्तियों के शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए है।

इसलिए शत प्रतिशत गोल्डन बनाए जाने हेतु पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं आईडीएसपी विभागों द्वारा चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डा. वीबी ढाका, डा. सुशील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना टीम एवं सीएससी-एसपीवी मैनेजर उपस्थित रहे।

विकास प्रस्तावों पर समन्वय से कार्रवाई करें

कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं आदि से संबंधित व जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई विभिन्न निर्माण संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। डीएम जसजीत कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्माण कार्य प्रगति संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि जो भी मामले या प्रस्ताव शासन स्तर अनुमोदन स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं उन पर समन्वय करते हुए शीघ्र निर्णय/अनुमोदन कराकर कार्यों को गति प्रदान करते हुए जमीन पर उतारने जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य निर्माण संबंधी कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img