Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

रस्म तेरहवीं में मृत्यु भोज के स्थान पर भेंट किए पौधे

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव गंगेरू में पूर्व प्रधान की रस्म तेरहवीं में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह सहित गणमान्य लोगों को पौधे देकर नई पहल की गई। साथ ही क्षेत्र की शैक्षिक संस्थाओं और धार्मिक स्थलों को 11-11 सौ रुपए दान स्वरूप दिए गए। कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी 96 वर्षीय पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मरने से एक साल पूर्व उन्होंने वसीयत करते हुए लिखा था की मरने के बाद मेरी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित न कर खेत में ही एक गड्ढ़ा खोद कर दबाने के साथ वहां एक फलदार पेड़ लगाया जाए। उनका उद्देश्य गंगा और यमुना को स्वच्छ रखने के साथ ही समाज को प्ररेणा देना था।

उन्होंने लिखा था कि मेरे मरने के बाद मृत्यु भेज न किया जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और शैक्षिक संस्थाओं को दान देने की बात लिखी थी। गुरुवार को पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह की रस्म तेरहवीं में जनप्रतिनिधियों सहित गांव लोगों ने भाग लिया। रस्म तेरहवीं में पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह के पुत्र प्रधान संजीव चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अनिल चौहान, भाकियू नेता गौरव टिकैट, सपा नेता चंदन चौहान को पौधे भेंट करने के साथ ही रस्म तेहरवीं में पहुंचे गण मान्य लोगों को पौधे भेंट कर अनौखी पहल की।

उन्होंने गांव और क्षेत्र की शैक्षिक संस्थाओं सहित धार्मिक स्थलों को भी 11-11 सौ रुपए दान स्वरूप दिए। कार्यक्रम का संचालन भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हरविंदर चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतबीर मलिक, संदीप पंवार प्रधान, राजपाल प्रधान, चरण सिंह प्रधान गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फकीर चंद सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img