जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की मैनेजमेंट कमेटी ने सेंट संदीपन इंटरनेशनल स्कूल छपरौली रोड पर पहुंचकर प्रबंध समिति को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए डॉ. संजीव आर्य समेत समस्त स्कूल प्रबंधन समिति की सराहना की।
इस मौके पर शिक्षा का दान सर्वश्रेष्ठ दान होता है। गुरुकुल परंपरा से शिक्षार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। सेंट संदीपन इंटरनेशनल स्कूल छपरौली रोड बड़ौत के चौधरी वीरसैन सिंह योग एवं ध्यान सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पेरेंट्स टीचर वेलफेयर एसोसिएशन बागपत द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एवं कोरोना काल में एक साल की सभी शिक्षार्थियों की लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि माफ करने के लिए पेरेंट्स टीचर वेलफेयर एसोसिएशन में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य एवं डॉ. अशोक कुमार एवं करुणाचार्य कृष्ण को श्रीमद भागवत गीता देकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पेरेंट्स टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल ने उत्तर भारत में पहली बार लगभग एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है। यह एक बड़ा और नेक कार्य हैं। इसलिए इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी प्रबंधन समिति को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, उदयवीर दांगी, अरविंद मान, डॉ.जावेद अली, डॉ.ओमपाल धनखड़, राहुल सिंह, अंकित कुमार, हरीप्रकाश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

