Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

  • सभी जिलों के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नाम भी जारी

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बड़ी जद्दोजहद के बाद बुधवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा की 92 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। संगठन के जिलाध्यक्षों के नाम का भी एलान कर दिया गया है। भाजयुमो की प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला इकाइयों के अध्यक्ष के लिए आए नामों को लेकर भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पसोपेश में था। असल में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और जिला इकाई के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। इस बार बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं के आवेदन भी आए थे, जो यह आयु सीमा पार कर चुके हैं।

इसे लेकर लंबे समय से चल रही जिद्दोजहद चल रही थी। आखिरकार तय आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले आवेदनों पर मंथन हुआ। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुमोदन के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

प्रदेश कार्यकारिणी में मधुसूदन जोशी, नीरज पंत, कन्हैया खेवडिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, रवि पाल व सुरेश गडि़या उपाध्यक्ष, रंजन बर्गली व हरजीत महामंत्री और विपुल मैंदोली कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी मे छह महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी व छह सह-मीडिया प्रभारी, पांच प्रवक्ताओं के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक सहित विभिन्न गतिविधियों के संयोजक व सयोजक शामिल किए गए हैं।

जिलाध्यक्षों में हरिमोहन (उत्तरकाशी), देवेंद्र नेगी (चमोली), विकास डिमरी (रुद्रप्रयाग), परमवीर पंवार (टिहरी), प्रदीप नेगी (देहरादून), अंशुल चावला (देहरादून महानगर), सचिन गुर्जर (हरिद्वार), सौरभ नौटियाल (पौड़ी), शुभम चंद (पिथौरागढ़), मनोज औली (बागेश्वर), सुनील बिष्ट (अल्मोड़ा), मोहित पाठक (चंपावत), योगेश रजवार (नैनीताल), सरबजीत (ऊधमिसंहनगर) शामिल हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। हरिद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,रुड़की के शहर विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img