जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा जिले की एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। नोएडा सेक्टर-63 में स्थित इस फैक्ट्री में भीषण आग के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है।
Fire breaks out at a toy manufacturing factory in Noida's Sector 63; fire fighting operation underway pic.twitter.com/lebxdekJ03
— ANI UP (@ANINewsUP) August 26, 2020
आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की कोई सूचना नहीं है। बताया गया है कि आग लगने की वजह से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

