Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

खानपुर विधायक चैंपियन ने ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद

जनवाणी ब्यूरो |

लक्सर: खानपुर भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों को भी आड़े हाथ लिया।

खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने का श्रेय खुद को देने पर विधायक ने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य को फोन पर धमकाया।

इतना ही नहीं उन्होंने अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्यकर्ता को दून बुलाकर उनकी औकात दिखाने तक की बात कह डाली। वहीं, ऑडियो वायरल होने से चैंपियन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित भाजपा में एक बार फिर असहज स्थिति बन गई।

हालांकि, शुक्रवार को इस मामले को लेकर खानपुर विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता को भला-बुरा कहने का आशय नहीं था। अगर उनकी बातों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img