Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

स्वामी प्रभानंद ने ली अंतिम सांस, सीएम ममता ने जताया दु:ख

जनवाणी ब्यूरो |

कोलकाता: शनिवार की देर शाम को रामकृष्ण मठ और मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का कोलकाता में निधन हो गया। उनकी उम्र 91 वर्ष बताई जा रही है। वह पिछले कुछ समाया से बीमार चल रहे थे। आज रविवार को उनका पार्थिव शरीर बेलूर मठ में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी प्रभानंद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि उनका जीवन और शिक्षा हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनके भक्तों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।

मिशन ने बताया है कि दाह संस्कार की प्रक्रिया रात नौ बजे बेलूर मठ में शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि 17 अक्टूबर, 1931 को वर्तमान बांग्लादेश के अखौरा में उनका जन्म हुआ था। वह 1958 में नरेंद्रपुर केंद्र में शामिल हुए थे और 1966 में स्वामी वीरेश्वरानंदजी महाराज से ‘संन्यास दीक्षा’ प्राप्त की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img