- जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ली
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भाकियू (अम्बाबता) के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सहरावत ने किसान हित की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए अपने भाकियू (अम्बावता) संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचकर भाकियू टिकैत में अपने संगठन का विलय करने की घोषणा करते हुए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष भाकियू टिकैत ज्वॉइन की। इसके अतरिक्त सपा महिला जिला अध्यक्ष बिजनौर प्रभा चौधरी के पति इनकम टैक्स आफिसर मुनेंद्र चौधरी ने भी किसानों हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भाकियू ज्वाइन की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

