Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर-ट्राली से उड़ी धूल, युवकों ने चालक को मारी गोली

  • पिलाना-बंथला मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

  • गंभीर अवस्था में पिलाना सीएचसी से चालक को मेरठ के लिए किया रेफर

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: पिलाना-बंथला मार्ग पर टैक्टर-ट्राली से धूल उड़ने पर बुलैट बाइक सवार दो युवकों ने टैक्टर के चालक को गोली मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार दो अन्य मजदूर चालक को गंभीर अवस्था में पिलाना सीएचसी पर लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बालैनी क्षेत्र के मवीकलां निवासी मोनू पुत्र मदनपाल शर्मा भट्ठे से र्इंट ढोने का काम करता है। वह ट्रैक्टर-ट्राली से र्इंट ढोहता है। सोमवार की दोपहर को वह चिरचिटा के भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर ढिकौली गांव लेकर आया था। गांव में र्इंट उतारकर वह वापसी पिलाना-बंथला मार्ग से जा रहा था। जैसे ही वह पिलाना-बंथला मार्ग पर सिखेड़ा गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से बुलैट बाइक सवार दो युवक आए और ट्रैक्टर रूकवाया।

ट्रैक्टर-ट्राली से धूल उड़ने की बात कही और कहासुनी करने लगे। मोनू कुछ कहता इतने में ही वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट का विरोध किया तो बाइक पर सवार एक युवक ने मोनू के पेट में गोली मार दी। गोली मारकर वह वहां से फरार हो गए। ट्राली में सवार दो मजदूर उसे घायल अवस्था में ई-रिक्शा से पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सूचना दी। मजदूर अनस ने बताया कि दो युवकों ने धूल उड़ने की बात कहकर मारपीट शुरू की थी और गोली मार दी। सीओ ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस को निर्देश जारी किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img