Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

यूपी पुलिस भयमुक्त-निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने को प्रतिबद्ध

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार का बयान नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस पूर्ण तत्परता से उपलब्ध संसाधनों, जनशक्ति एवं नवीनतम् तकनीक का प्रयोग करते हुए नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्यालय स्तर पर चुनाव सेल गठित किया गया है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 02 चरणों में नगर निकाय चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण का मतदान दिनांक 04.05.2023 को 09 मण्डलों (सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झाँसी, लखनऊ, गोरखपुर, गोण्डा, प्रयागराज एवं वाराणसी) के 37 जनपदों तथा द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 11.05.2023 को 09 मण्डलों (मेरठ, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, चित्रकूट, आजमगढ़ एवं मिर्जापुर) के 38 जनपदों में सम्पन्न कराया जायेगा। सम्पूर्ण प्रदेश में मतगणना दिनांक 13.05.2023 को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी।

उक्त निर्वाचन, आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए कोविड की गाइडलाइनों के अनुरूप सम्पन्न कराया जायेगा।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में कुल 13757 मतदान केन्द्र व कुल 43263 मतदेय स्थल हैं। जो वर्ष 2017 से 20 प्रतिशत अधिक है। नगर निगम सामान्य निर्वाचन-2023 में कुल 04 करोड़, 32 लाख, 29 हजार 3 सौ 79 (4,32,29,379) मतदाता के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा, जो वर्ष 2017 से 96 लाख 33 हजार 8 सौ 32 (96,33,832) अधिक है।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दोनो चरणों हेतु 110 कम्पनी पीएसी, 49152 होमगार्ड, 16252 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 91, 185 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है तथा CAPF की 70 कम्पनी की मांग की गई है।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की जाने वाली कार्यवाही निम्नवत है-

1. मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी / अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ

संयुक्त रूप से शत-प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा ।

2. विगत निर्वाचनों के दौरान निर्वाचन सम्बन्धी घटित हिंसात्मक घटनाओं में नामित प्रकाश में आये अभियुक्तों एवं आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत चिन्हित अराजक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जायेगी।

3. संगठित अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर / रासुका / गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।

4. निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अवैध शराब भट्ठियों, अवैध शराब की बिक्री / तस्करी / परिवहन एवं अवैध शस्त्रों / अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों/ विस्फोटक पदार्थों के व्यवसाय में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाकर नियमित समीक्षा एवं गुणवत्तापरक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

5. लाइसेन्सी शस्त्र धारकों/शस्त्रों का सत्यापन व जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर जनपद स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर जमा कराये जाने वाले शस्त्रों का चिन्हीकरण पूर्व से ही कराया जायेगा ।

6. अन्तर्राष्ट्रीय / अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर नाका / बैरियर स्थापित कर प्रभावी चेकिंग की जायेगी।

7. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक / उत्तेजनात्मक / भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

8. निर्वाचन के दृष्टिगत पीस कमेटी, प्रबुद्धजन व धर्मगुरूओं की सूची अद्यावधिक कर समय से उनके साथ गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा ।

9. निर्वाचन के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण किया जायेगा।

10. मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों का भ्रमण, निरीक्षण तथा एरिया डॉमिनेशन / फ्लैग मार्च कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img