Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं: सीएम त्रिवेंद्र

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। राज्य के 21वें वर्ष में प्रवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भौगोलिक विषमताओं से भरा प्रदेश है, जिसमें साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में अलग से विभाग बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट तक की यह साइकिल रैली, एक साहसिक यात्रा एडवेंचर से भरपूर होगी। मुख्यमंत्री ने माउंटेन बाइकिंग रैली में 13 महिलाओं के प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साहसिक खेलों के प्रति अन्य महिलाएं भी जागरूक होंगी। मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने राज्य के 21वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 के कारण सभी सावधानियों व दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों को आमंत्रित कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों की शुरुवात माउंटेन टैरेन बाइकिंग से कार्यक्रमों की शुरुवात की जा रही है। इस रैली का समापन मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पर होगा, जहां पर बलून फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img