बलरामपुर: अटल भवन भाजपा कार्यालय पर उद्योग बन्धुओं की बैठक में नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के बिजयी बनाने की अपील करते हुए कहाकि भाजपा द्वारा सुयोग,समाजसेवी,नगर को सजाने सवारने की क्षमता रखने वाले,सर्वसमाज के हितैसी को प्रत्याशी बनाया है।
डबल इन्जन की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है ऐसे ही स्थानीय निकायों में भी ऐतिहासिक कार्य करने के लिए भाजपा का बोर्ड बनाना आवश्यक है।
बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से टिकट मांग रहे सभी कार्यकत्ताओं की बैठक की सभी लोगों ने अपने अपने वार्ड से जिताने का अश्वासन दिया। उक्त अवसर पर जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।