Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मतदान केंद्र पर मास्क लगाना अनिवार्य

  • कोरोना से रहना होगा सावधान, मतदान केंद्रों पर मिलेगा सैनिटाइजर भी, गाइड लाइन का करना होगा पालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चुनावों में भी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से दिशा-निर्देश दिए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क की अनिवार्यता भी कर दी है। मतदान केंद्र के अंदर प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। यही नहीं, प्रशिक्षण से लेकर अन्य सभी चुनावी प्रक्रियाओं के लिए गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भी विशेष ध्यान देना होगा।

senitizer

निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। वर्तमान में नामांकन प्रक्रिया चल रही हैं। कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिये है तो कुछ का करना बाकी हैं। चुनावी प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। नामांकन प्रक्रिया चल रही है। एक तरफ जहां चुनावी प्रक्रिया तेजी से चल रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। हर रोज चालीस से पचास लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों, प्रशिक्षण स्थल, पार्टी रवानगी स्थल भामाशाह पार्क आदि सभी स्थानों पर कोविड को लेकर सभी उचित बंदोबस्त कर लिए जाएं। कर्मचारियों की ड्यूटी रिजर्व में लगाई जाए। अगर किसी कर्मचारी को कोरोना होता है, तो उसके स्थान पर दूसरा कर्मचारी लगाया जा सके। मतदान दलों को अलग-अलग सत्रों में बुलाया जाए। चुनाव के समय मास्क का प्रयोग की अनिवार्यता रहेगी।

उचित दूरी का पालन भी किया जाए। मतदान केंद्र पर मतदान दल के सदस्यों, पोलिंग एजेंट्स के बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाए। मतदान केंद्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। केवल मतदाता की पहचान के लिए ही मास्क हटाया जा सकेगा। लाइन में लगे मतदाताओं को उचित दूरी का पालन कराया जाए। जहां कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए, वहां साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन किया जाए।

download 20200507 174833

मतदान केंद्रों पर मास्क और सेनेटाइजर रखा जाए। मतदान कर्मियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बैठाया जाए। निर्देश दिए कि यदि मतदान कक्ष की संरचना ऐसी है कि जिसमें अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट्स को अंदर बैठाने से सामाजिक दूरी का पालन संभव नहीं है तो उन्हें कक्ष से बाहर इस तरह बैठाया जाएगा कि कक्ष के अंदर की कार्रवाई उनके द्वारा देखी जा सके

और आवश्यकता पड़ने पर पीठासीन अधिकारी से बात की जा सके।बूथ पर भीड़ नहीं होनी चाहिए। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी। बूथों पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।

गठबंधन में उठापटक के बीच आसपा की सूची जारी

निकाय चुनाव में रालोद-सपा के साथ गठबंधन में जहां खूब उठापटक चल रही हैं, वहीं इस गठबंधन का हिस्सा आजाद समाज पार्टी भी हैं। इस पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आसपा ने नगर निगम में 8 सीटों पर पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं। साथ ही नगर पंचायत खरखौदा चेयरमैन पद के लिए नजाकत अली को प्रत्याशी बनाया है।
इन्हें बनाया है प्रत्याशी

आजाद समाज पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर व भीम आर्मी के संयोजक बिजेन्द्र सूद ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि नगर निकाय चुनाव के प्रथम सूची जारी की है। नगर निगम के वार्ड-1 से रेनु देवी, वार्ड-2 से सुनील प्रजापति, वार्ड-6 से नितिन कसाना, वार्ड-9 से सूरज मुखी वाल्मीकि, वार्ड-10 से रजनी देवी, वार्ड-12 से अफजाल अंसारी, वार्ड -19 से कमरुद्दीन वार्ड-34 से ऋषभ चावला वाल्मीकि व 87 से तनवीर उर्फ तनू को प्रत्याशी घोषित किया है।

गठबंधन की होगी जीत

पार्टी जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि आसपा गठबंधन को साथ लेते हुए मजबूत चुनाव लड़ेगी। मेरठ ही नहीं, बल्कि पूरी यूपी में इस बार निकाय चुनाव में जीत गठबंधन की होगी। शहरों की सरकार भी गठबंधन की बनेगी।

पार्षद पद के 13 आप प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गुरुवार का दिन आम आदमी पार्टी के नाम रहा। महापौर प्रत्याशी ऋचा चौधरी के अलावा पार्टी के 13 पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। नामांकन से पूर्व ऋचा चौधरी और पार्षद प्रत्याशी अलग-अलग काफिलों के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए। जहां से ऋतु चौधरी काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।

इसके अलावा पार्टी की ओर से वार्ड-11 से भूप सिंह, वार्ड-70 से अविनाश कश्यप, वार्ड-34 से वेद प्रकाश, वार्ड-75 से सायदा, वार्ड-36 से बंटी कुमार, वार्ड-38 से ज्योति कुमारी, वार्ड आठ से विकास कुमार, वार्ड-22 से भरत सिंह, वार्ड-24 से सचिन वाल्मीकि, वार्ड-62 से गीता वर्मा, वार्ड-47 से चांद खान, वार्ड-55 से मतलुबन, वार्ड-15 से सुनील चित्तौड़िया, वार्ड-81 से सना परवीन, वार्ड-28 से कमल गौतम, वार्ड-87 से फुरकान सैफी, वार्ड-9 से सोनिया, वार्ड-40 से गीता राठी, वार्ड-2 से अलका शर्मा को सिंबल दिए गए हैं। इनमें से 13 प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

महापौर पद के लिए बिके चार फार्म

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी के रूप में मो. कैसर अब्बास के नाम पर उनके सहयोगी ने फार्म खरीदा। इसके अलावा वार्ड-83 से रिजवान अंसारी समेत कई वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को भी सिंपल दिए गए हैं। महापौर पद के लिए ही पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार सैफी ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है।

जिसके बारे में उनका कहना है कि अगर पार्टी का आदेश मिला, तो वे मेयर पद का चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि पार्टी ने उन्हें अपने क्षेत्र से पार्षद का टिकट दिया है। इसके अलावा सुभाष चंद नागर ने भारतीय वीर दल और मुक्ता चौधरी ने न्याय पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र खरीदे हैं।

कांग्रेस: वार्ड-73 में टिकट को लेकर रार

शहर कांग्रेस में रार बढ़ती ही जा रही है। अब यह रार टिकट वितरण को लेकर है। शहर कांग्रेस कमेटी में विभिन्न अध्यक्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी मासूम असगर ने महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मासूम असगर का आरोप है कि उन्होंने वार्ड संख्या 73 से नवाब जैदी नामक कार्यकर्ता के लिए टिकट की मांग की थी।

नवाब जैदी शिया कम्युनिटी से हैं और मासूम असगर का दावा है कि इस वार्ड में दो से ढाई हजार शिया वोट हैं। मासूम असगर ने शहर अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने नवाब के लिए टिकट की पैरवी की तो जाहिद अंसारी ने यह कहते हुए टिकट देने से साफ इंकार कर दिया कि पार्टी पहले ही यहां पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। हांलाकि यहां यह गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी भी पार्षद पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की।

उधर, पार्टी के प्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर व महानगर उपाध्यक्ष सलीम पठान ने बताया कि पार्टी शीघ्र ही विभिन्न वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। टिकट वितरण को लेकर मासूम असगर ने महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी को कटघरे में खड़ा किया है और उन पर कुछ आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वो पार्टी में पिछले 45 सालों से हैं और पहली बार किसी प्रत्याशी के लिए पैरवी कर रहे हैं

जिस पर महानगर अध्यक्ष ने उनकी पैरवी को सीधे तौर पर यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि किसी दूसरे वार्ड के लिए अच्छा उम्मीदवार बताएं। बकौल मासूम असगर पार्टी विभिन्न वार्डों में विभिन्न जातियों के उम्मीदवारों को टिकट दे रही है लेकिन अभी तक किसी भी शिया को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि नवाब जैदी को पार्टी टिकट नहीं देती है तो नगर निगम चुनावों में मतदान को लेकर शिया मुसलमान अपनी रणनीति पर विचार करेंगे।

आप: ऋचा ने किया नामांकन

शनिवार को मेरठ नगर निगम में महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ऋचा चौधरी नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी की महापौर प्रत्याशी ऋचा चौधरी अपने पल्लवपुरम स्थित आवास से जुलूस के रूप में निकली। ऋचा चौधरी ने निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से घोषित ‘हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ’ वादे पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि मेरठ के प्रमुख मुद्दों में सफाई, निर्माण, प्रकाश, पेयजल आदि प्रमुख हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही हैं। उन्होंने आशा प्रकट की, कि शिक्षा चिकित्सा के दिल्ली मॉडल को मेरठ के लोग स्वीकार करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी जनता का ही हिस्सा होता है। उन्हें जनता से किए जाने वाले वादे से अधिक स्वयं महसूस की जाने वाली समस्याओं के निस्तारण का वादा खुद से करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरठ को दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के मॉडल पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

07 20

जनता ने जितना मौका दिया है उसके अनुसार आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से काम करती चली आ रही है और जहां जा रही है, वहां अपनी पहचान और छाप छोड़ती जा रही है। पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों को काम करके दिखाया है। जिसका फल पार्टी को मिलता जा रहा है।

88 लाख की संपत्ति क ी मालकिन हैं ऋचा

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ऋचा चौधरी और उनके पति सुनील चौधरी के पास कुल संपत्ति 88 लाख रुपये है। अपने नामांकन के दौरान कोई आपराधिक इतिहास न होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि एमबीए एचआर की शिक्षा ग्रहण कर चुकीं ऋचा चौधरी एक सेकेंड हैंड सेंट्रो कार मॉडल 2012 कीमत एक लाख की मालकिन हैं। शिव शक्तिनगर दिल्ली रोड पर 10 लाख रुपये की कीमत का अपना फ्लैट है।

आठ तौले सोना, इतनी ही चांदी, एक लाख रुपया बैंक में, 50 हजार रुपये की नकदी है। जबकि उनके पति सुनील चौधरी के पास 2022 मॉडल की बुलेट कीमत 2.15 लाख रुपये है। पति एक 66 लाख रुपये कीमत के पल्लवपुरम स्थित मकान के मालिक है।

होमगार्ड संभालेंगे निकाय चुनाव की सुरक्षा

निकाय चुनाव की सुरक्षा होमगार्ड भी संभालेंगे। उनकी विशेष जिम्मेदारी होगी। इसको लेकर तमाम होमगार्ड की मेरठ विकास प्राधिकरण के सभागार में एक मीटिंग हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होमगार्डस को टिप्स दिये गए। ये मीटिंग डीआईजी होमगार्ड आगरा रेंज ने ली।

ऐसे में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ होमगार्ड भी व्यवस्था संभालेंगे। डीआईजी होमगार्ड आगरा रेंज ने मेरठ मंडल के जिला कमांडेंट के साथ ये मीटिंग ली हैं, जिसमें सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। डिप्टी कमांडेंट जनरल आगरा परिक्षेत्र संजीव शुक्ला ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में होमगार्डों का भी सहयोग रहेगा। जिले स्तर से होमगार्ड बस द्वारा भेजे जाएंगे।

उनके खाने और रहने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। प्रतिदिन के हिसाब से होमगार्ड को 858 रुपये मिलेंगे। पूर्व में भी होमगार्ड द्वारा यूपी नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी निष्पक्ष चुनाव कराए गए हैं। दिल्ली एमसीडी, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु का चुनाव भी उत्तर प्रदेश के होमगार्डों द्वारा निष्पक्ष तरीके से कराया गया। यहां तक कि लोकसभा, विधानसभा समेत अन्य चुनाव में होमगार्डों का सहयोग रहा है।

जिले से अन्य जिलों में होमगार्डों को बस द्वारा भेजा जाएगा। उनके रहने व खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इसके लिए होमगार्डों को प्रतिदिन 858 रुपये के मेहनताना के रूप में दिए जाएंगे। सभी होमगार्ड को व्यवस्थित वर्दी के साथ मास्क और सैनिटाइजर रखने की भी दिशा निर्देश दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img