Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

चारों धामों में अतिरिक्त फोर्स तैनात, रहेगी कड़ी सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात के मद्देनजर चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी व सहयोगी बल तैनात रहेंगे। इनके ऊपर पार्किंग से लेकर यात्रियों को रास्ता दिखाने तक की जिम्मेदारी रहेगी। किसी भी इमरजेंसी के लिए एसडीआरएफ की पोस्ट को भी इस बार बढ़ाया गया है। पिछले साल इनकी संख्या 27 थी, जिसे 31 कर दिया गया है। जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी जगह-जगह तैनात रहेंगी।

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर 48 थाने और 78 चौकियां हैं। 57 अस्थायी चौकियां और खोली गई हैं। पर्यटन पुलिस की भी 37 चौकियां यात्रा मार्ग पर रहेंगी। पर्यटन पुलिस लोगों को रास्ता समझाने, उनकी भाषा में बात करने समेत अन्य जानकारी देगी।

उन्होंने बताया कि इस बार केदारनाथ धाम में सुरक्षा की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। चारों धामों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इमरजेंसी होने पर डायल 112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है। फोर्स की तैनाती हरिद्वार से ही शुरू हो जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img