Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा ‘राज’ में जंगल-जमीन से आदिवासियों को उजाड़ा गया: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव नेे आज मिर्जापुर और छानबे विधानसभा क्षेत्र से मिलने आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल का स्व गीत करते हुए कहा कि भाजपा राज में जंगल-जमीन से आदिवासियों को उजाड़ा गया है। सरकारी वन अधिनियम से उनकी परेशानी बढ़ी है। आदिवासी क्षेत्र में पानी का घोर संकट है। समाजवादी सरकार बनने पर वनवासियों को प्राथमिकता से तमाम सुविधाएं दी जाएगी। महिलाओं को 500 की जगह तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

55 13

अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी से सोनभद्र तक सड़क समाजवादी सरकार ने ही बनाई थी। सड़क और बिजली से विकास को रफ्तार मिलती है। सोनभद्र की बिजली नोएडा तक जाती है। सोनभद्र में सबसे ज्यादा बिजली बनती है। यहां सीमेंट और हिंडाल्को उद्योग है। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री व्यासजी गौड ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र सोनभद्र, छानबे विधानसभा क्षेत्र तथा दुद्धी में जल संकट से लोग परेशान हैं। भाजपा झूठे आश्वासन देती है। समाजवादी जो कहते हैं वह करते हैं।

आदिवासी महिलाओं ने कहा कि उनके समाज को समाजवादी सरकार और अखिलेश यादव से ही सम्मान मिला है। उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिला था। 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा की सुविधा समाजवादी सरकार में ही दी गई थी। समाजवादी सरकार ने ही जो शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं दी थी वहीं अभी तक चल रही हैं। भाजपा सरकार में कोई विकास नहीं हुआ। जब आदिवासी महिलाओं ने अपनी गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास पूरे कपड़े तक नही हैं। उन्हें भरपूर भोजन भी नसीब नहीं होता है। अखिलेश जी ये सुनकर भावुक हो उठे।

आदिवासी महिलाओं ने अपने प्रिय नेता श्री अखिलेश यादव को पारम्परिक बांस की टोपी तथा आदिवासी महानायक बिरसामुंडा का हथियार तीर कमान भेंट करने के साथ शबरी का भगवान रामचंद्र जी को बेर खिलाने वाला एक चित्र भी भेंट किया। अखिलेश यादव से मिलने वालों में आदिवासी समाज आदि प्रमुख हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img