Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

अजराड़ा में क्राइम ब्रांच पर हमला, हिस्ट्रीशीटर छुड़ाया

  • बुधवार देर शाम का मामला मुंडाली पुलिस बेखबर

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: अजराड़ा में हिस्ट्रीशीटर को दबोचने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर बदमाश को छुड़ा लिया। बुधवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने अजराड़ा में मंदिर के पास हिस्ट्रीशीटर हशमत पुत्र हिसामुद्दीन के घर छापामारी कर उसे मौके पर दबोच लिया। टीम उसे गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी तभी एकराय होकर पीछे से आए हशमत के परिजनों और मोहल्ले वासियों ने उनके साथ हाथपाई और पथराव करते हुए हशमत हो छुड़ा लिया।

गनीमत रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। क्राइम ब्रांच ने पीआरवी को फोन कर मामले की जानकारी दी। पीआरवी के मौके पर पहुंचने से पहले ही तमाम आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि हशमत मुंडाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

उसके विरुद्ध लूट, हत्या, जानलेवा हमले और अवैध हथियार तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। सीओ रूपाली राय का कहना है कि मुंडाली थाने से न तो पुलिस गई है और न पुलिस को कोई सूचना दी गई है। थाने में भी आमद नही कराई गई है। अन्य माध्यमों से हमें हमले की जानकारी मिली है। क्या मामला है पता कराया जा रहा है।

पुलिस नहीं ढूंढ रही लापता दिल्ली पुलिस के सिपाही को

सरधना रोड स्थित पोहली निवासी दिल्ली पुलिस के एक लापता सिपाही को पुलिस एक महीने में खोज नही पाई है। सिपाही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा में तैनात था। परिजन मदद के लिये अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। बुधवार को लापता सिपाही गोपी का भाई आदित्य मौर्य और पत्नी रेखा रानी एसपी देहात कमलेश बहादुर से मिले और कहा कि अभी तक पुलिस ने कोई कारवाई नही की।

भाई ने बताया की उसका भाई गोपी हस्तिनापुर में एक साधु से मिलने जाता था और साधु को शायद पैसे भी दिए थे। गोपी 26 मार्च को घर आया था और 15 मिनट बाद घर चला गया था। उसकी आखिरी लोकेशन लावड़ में मिली थी जबकि बाइक हस्तिनापुर के जंगल में लावारिश मिली थी। सिपाही के भाई आदित्य ने बताया कि उनके परिवार की किसी से भी रंजिश नहीं है।

गोपी हस्तिनापुर के जंगल में रहने वाले एक कथित साधु गणेशानंद के पास जाता था।  जिस दिन से गोपी गायब है उसी दिन से साधु फरार हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि साधु अपराधिक किस्म का व्यक्ति है और उसकी छवि अपराधिक किस्म की बताई जा रही है। सिपाही गोपी का पता न चलने से पूरा परिवार परेशान है। तीन बच्चों की मांग रेखा एसएसपी से लेकर थानों तक में चक्कर लगा रही है,

लेकिन पुलिस अभी तक मुकदमा तक दर्ज करने को तैयार नहीं है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का गोपी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात है। परिजनों ने दिल्ली पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी सुनवाई न होने से सभी परेशान हैं।

सुरंग चोरी के आरोपी पर 25 हजार का इनाम

गढ़ रोड स्थित अंबिका ज्वेलर्स में सुरंग बनाकर चोरी करने के मामले में एसएसपी ने आरोपी ललित गोयल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम दयानतपुर, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। शहर में सुरंग बनाकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

गढ़ रोड पर अंबिका ज्वेलर्स से पहले चोरों ने प्रिया ज्वेलर्स में दो बार सुरंग के जरिये चोरी की थी। अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में हो रही चोरी के मामले में नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चोरों के गिरोह को पकड़ा था, लेकिन ललित गोयल तभी से फरार चल रहा है। अंबिका ज्वेलर्स के मालिक पीयूष गर्ग ने बताया कि चोरों ने दुकान से चोरी जिसमें से 12.50 लाख रुपये मूल्य के गए हुए

आभूषणों की बरामदगी अभी तक नही हो पाई है। इस संबंध में प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्ष और विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन स्वर्णनगरी का कहना है कि जब तक आभूषणों की बरामदगी नहीं होगी तब तक चैन से नहीं बैठा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img