Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

एमपी उपचुनाव रिजल्ट: 14 सीटों पर भाजपा आगे, छह पर कांग्रेस की बढ़त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। 28 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसमें से 14 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस छह सीटों पर आगे है।

इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह आगे

अनूपपुर विधानसभा पहले राउंड के नतीजों के अनुसार, पहले राउंड में भाजपा के बिसाहूलाल सिंह आगे चल रहे हैं।

कमलनाथ ने की पूजा अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सुबह भोपाल के कमला पार्क में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा आगे

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा को 14 सीटों पर बढ़त

शुरुआती रुझानों में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 6 सीट पर आगे चल रही है।

डबरा से इमरती देवी आगे

डबरा विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 500 वोटों से आगे चल रही हैं।

ब्यावरा से भाजपा आगे

मध्यप्रदेश की ब्यावरा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहां से नारायण सिंह पवार एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

ब्यावरा से भाजपा आगे

मध्यप्रदेश की ब्यावरा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहां से नारायण सिंह पवार एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

हाटपिपल्या से कांग्रेस आगे

मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कमल सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। वह 1685 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पहले रुझान में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश उपुचनाव मतगणना के लिए सामने आए पहले रुझान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से आगे चल रही हैं।

पहले रुझान में भाजपा आगे

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए सामने आए पहले रुझान में भाजपा को बढ़त मिल रही है। सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं।

पहले बैलेट पेपर की होगी गिनती

मध्यप्रदेश उपचुनाव में डाले गए वोटों की गिनती अब शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर के जरिए जो वोट पड़े हैं, उनकी गिनती की जा रही है। बैलेट पेपर गिनने के बाद ईवीएम खोली जाएगी।

भाजपा के लिए सिर्फ आठ सीटों पर जीतना जरूरी

मध्यप्रदेश उपुचनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा को बहुमत का आंकड़ा पूरा करने के लिए 28 में से सिर्फ आठ सीटों पर जीत हासिल करने की जरूरत है।

नगालैंड की दो सीटों के लिए भी होगी मतगणना

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नगालैंड में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना की जा रही है। दो केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सिंधिया का साथ नहीं होना पड़ा कमलनाथ को भारी

कमलनाथ एक अनुभवी राजनेता हैं और उनके पीछे दशकों का अनुभव है। सिंधिया को साथ न लेना उनकी सरकार के लिए महंगा पड़ गया। कभी राहुल गांधी के करीबी रहे सिंधिया ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है और वह अपनी नई पार्टी भाजपा में बड़ी भूमिका का दावा करने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम मध्यप्रदेश की राजनीति में उनके भाग्य का फैसला करेंगे।

कांग्रेस ने ‘जय वीर हनुमान, करो कल्याण’ के कैप्शन से ट्वीट किया

उपचुनाव के नतीजे आने में अभी समय है। ऐसे में नतीजों से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को ‘जय वीर हनुमान, करो कल्याण’ के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img