Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर ही फसलों का उत्पादन बढ़ेगा

  • कृषक महोत्सव के दौरान अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी और किसानों की समस्याएं सुनी

जनवाणी ब्यूरो |

बहादराबाद: आज बहादराबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत औरंगाबाद में कृषक महोत्सव-2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड सरकार के द्वारा कृषक महोत्सव कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। किसानो की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।

इस अवसर पर खेती-बाड़ी के विकास के संबंध में किसानों के सुझाव भी लिए गए। किसानों की ओर से कहा गया कि जंगली जानवरों के कारण फसलों को बड़ा नुकसान हो रहा है। जंगली जानवर कृषि क्षेत्र में आ रहे हैं जो भी फसल खेत पर उगती है।

उसको ही वह नष्ट कर देते हैं। इससे किसान को बड़ी क्षति हो रही है । कृषक महोत्सव में मौजूद अधिकारियों ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया और कहा कि शासन तक इस शिकायत को पहुंचाया जाएगा ताकि जंगली जानवरों को खेत कृषि क्षेत्र में आने से रोका जा सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने संतुलित उर्वरक का उपयोग करने के लिए कहा और किसानों से आग्रह किया है कि वह विज्ञान विधि से ही खेती करें ताकि फसलों का उत्पादन बढ़ सके। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बागवानी पर जोर दिया और कहा है कि यदि किसान बागवानी पर ध्यान देगा तो निश्चित रूप से उसका तेजी से विकास होगा।

पशु पालन अधिकारियों ने पशुपालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा है कि पशु पालन करने से किसान को दोहरा लाभ है। एक तो दुग्ध का उत्पादन होने से उसके परिवार को फायदा होता है दूसरे पशुओं की गोबर खेत में डालने से फसल अच्छी होती है।

जैविक खेती पर भी जोर दिया गया। कृषक महोत्सव में मासूम अली , डॉक्टर विनोद कृषि विज्ञान केंद्र, वीर सिंह कृषि अधिकारी न्याय पंचायत औरंगाबाद, सुमन सैनी पशु चिकित्सक, अमित कुमार सहकारिता विभाग, प्रताप सचिव और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को योजना के द्वारा बताया गया।

कार्यक्रम विजय चौहान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, संयोजक रानीपुर मन की बात, प्रधान कमलेश देवी, तेलीवाला प्रधान अली नवाज, उप प्रधान बिजेंद्र सिंह, चरण सिंह, सुखपाल सिंह, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, सुरेश पाल, अरविंद कुमार मास्टर विपिन ,नरेश कुमार ,मास्टर राजवीर ,मास्टर संजय, गणपत सैनी, आदेश सैनी अन्य क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img