Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को किया जा रहा है मजबूत

जनवाणी संवाददाता |

नारसन: खादी और ग्रामोद्योग आयोग, अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा ग्राम लिब्बरहेडी में ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में परम्परागत उद्योगों के कामगार/लाभार्थियों को मशीनरी एवं टूलकिट का वितरण किया गया। जिसमें मौनपालन उद्योग के 30 मधुमक्खी पालकों को 300 मधुमक्खी बी-बॉक्स एवं टूलकिट, 62 कुम्हारों को विद्युत चलित चाक, 50 चर्मशिल्पियों को फुटवेयर रिपेनिंग टूलकिट एवं 20 पलम्बरों को पलम्बिरिंग टूलकिट किट दिये गये।

इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि उनके विभाग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत भारतीय परम्परागत उद्योगों के कामगारों को टूल एवं मशीनरी का वितरण किया जा रहा है, जिससे परम्परागत उद्योगों के कामगारों की आय में वृद्वि से उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार के साथ-साथ भारतीय परम्परागत उद्योगों के संरक्षण एवं संवर्धन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा रही है ।

किसानों को अपनी आय में भी वृद्धि करने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है इसके अतिरिक्त वन क्षेत्र से लगे गांवों में मधुमक्खियों के बॉक्सों के जरिये हाथियों को मानव बस्तियों एवं किसानों के खेतों में आने से रोका जा सकता है, जिससे हाथियों द्वारा मानव हमलों एवं किसानों की खेती को नुकसान से बचाया जा सके, ऐसा ही एक प्रयास खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा इसी उद्वेश्य से उत्तराखण्ड राज्य के ग्राम चौसला, फॉरेस्ट रेंज फतेहपुर, हल्द्वानी में रिहैब प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है। मधुमक्खी पालन स्वरोजगार का एक बहुत ही अच्छा अवसर, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ० संजीव राय, राज्य निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार शोभाराम प्रजापति, नारसन ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, डॉ मधु सिंह ,पार्षद विवेक चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, प्रभात चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, नितिन, रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, नितिन त्यागी, राहुल त्यागी, खादी आयोग की और से सह निदेशक बीएस कंडारी, जेएस मलिक, इरा गुप्ता, दर्शन सिंह ओम प्रकाश उपाध्याय भवान गिरी, विजेंद्र कुमार सुमन सिंह साहब प्रेरणा रानी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img