Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

यूपी निकाय चुनाव 2023: पहले चरण के 37 जिलोंं में 4 मई गुरूवार को होगी वोटिंग

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान कल यानि 4 मई गुरूवार को मतदान होगा। वोटिंग को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शिता के साथ कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि निष्पक्ष चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनोज कुमार ने चुनाव के दौरान अव्यवस्था फैलाने वालों पर नजर रखने के साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने पहले चरण में होने वाले 9 मंडलों के 37 जिलों में 4 मई यानि गुरूवार को होने वाली मतदान की पल-पल की जानकारी मुख्यालय देने के लिए प्रेक्षकों को निर्देश दिए हैं। साथ ही मनोज कुमार ने सभी 37 जिलों के डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी को समय से मतदान पार्टियों को मतदान केंद्र पर पहुंचाने को कहा है। वहीं जिलों में तैनात प्रेक्षकों को भी यह सुनिश्चित कराने के लिए कहा है कि मतदान पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं हुई है।

निर्वाचन आयुक्त ने किए यह अपील

यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतदान के दिन निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि अधिकृत व्यक्ति व कर्मचारी के अतिरिक्त कोई भी निर्धारित सीमा के अंदर मतदान केंद्र पर किसी भी सूरत न आने पाए। उन्होंने कहा कि मतदान करने वाले मतदाताओं को पूर्ण सुरक्षा देते हुए उन्हें यह आश्वस्त करने के प्रयास किए जायें कि वे किसी भी भय व प्रलोभन के अपने मत का उपयोग निष्पक्ष होकर करें।

बता दें कि गुरूवार यानि 4 मई को पहले चरण में 37 जिलों में वोटिंग होनी है। इस चरण में 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर पालिका परिषद, 275 अध्यक्ष नगर पंचायत सहित 3645 सदस्य नगर पंचायत को लेकर चुनाव होना है। इसके लिए 2 करोड़ 40 लाख वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।इस चरण में लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर व वाराणसी समेत 9 मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग होनी है।

लखनऊ समेत 37 जिलों होगी वोटिंग
पहले चरण में शामली, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में चुनाव होना है इसके साथ ही अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर सम्भल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी और जालौन में भी 4 मई को वोटिंग होगी। इसके साथ ही ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर में भी चुनाव होगा। साथ ही लखीमपुर खीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चन्दौली व जौनपुर में भी 4 मई गुरूवार को ही मतदान होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img