मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बिल्डिंग मामले में सभी को कुशलतापूर्वक उतारा गया।