Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बिहार के DNA में NDA : मोदी लहर बरकार, सुशासन बाबू की वापसी

बिहार में का बा… बिहार में बहार बा गाने को जनता ने सच साबित करते हुए बिहार के डीएनए में एनडीए बसता है बता दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा—जदयू गठबंधन में अपना विश्वास व्यक्त कर विपक्षी दलों को साफ संकेत दे दिया है कि अभी भी सिर्फ बिहार में नहीं अपितु पूरे देश में मोदी लहर बरकार है। मेहनतकश, ईमानदार बिहारी लोगों ने ऐसा आइना दिखाया है जो भविष्य की राजनीति के लिए एक सबक बने। इस चुनाव में जहां चिराग पासवान ने पार्टी की लोटिया डुबोने के साथ जदयू को नुकसान पहुंचाया है।

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पिछले करीब 14 घंटों से जारी है। इस चुनाव में कड़े मुकाबले में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जीत दर्ज करता दिखाई दे रहा है। वहीं महागठबंधन बहुमत के 122 के आंकड़ों से पीछे है। चुनाव आयोग के मुताबिक, रात 12 बजे तक एनडीए 124 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ दिख रहा है। वहीं महागठबंधन के खाते में 111 सीट जाती दिख रही है।

रात 12 बजे तक के आंकड़ों में किसको मिलीं कितनी सीटें

एनडीए -124

  • बीजेपी- 73 (29 सीटों पर आगे और 43 सीटों पर जीत)
  • वीआईपी -4 सीटों पर जीत
  • जेडीयू – 43 (16 पर आगे और 27 पर जीत)
  • हम- 4 (3 सीट पर और एक पर आगे)

महागठबंधन -111

  • आरजेडी -76 (30 पर आगे और 47 पर जीत)
  • लेफ्ट- 16 (12 पर जीत और 5 पर आगे)
  • कांग्रेस-19 (11 पर आगे और 8 पर जीत)

अन्य-8

  • AIMIM- 5 (चार पर आगे और एक पर जीत)
  • निर्दलीय- 1 पर जीत
  • बीएसपी- एक सीट पर जीत
  • एलजेपी- 0

आरजेडी और कांग्रेस काउंटिंग में धांधली के आरोप लगा रही है। इसी की शिकायत चुनाव आयोग से की है। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि ईसी स्वतंत्र तरीक़े से काम कर रहा है। किसी के दबाव में नहीं है। आरजेडी ने कहा है कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे हैं कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img