- अग्रवाल प्रशिक्षण व समाज सेवा संस्थान ने किया सम्माानित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अग्रवाल प्रशिक्षण एव समाज सेवा संस्थान (रजि) बिजनौर की मासिक बैठक, संस्थान सदस्य मधु अग्रवाल के निवास स्थान एसडी पुरम में की आयोजित की गई। मेडिकल कैंप एवं पूरे वर्ष भर सर्वाधिक कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रेखा अग्रवाल व नगराध्यक्ष रेनू सिंघल को व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने सम्मानित किया और अन्य 12 सदस्यों को रेखा अग्रवाल, रेनू सिंगल एवं उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा ने सम्मानित किया। सदस्यगण सम्मान पाकर बहुत प्रसन्न हुए और भविष्य में बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

