Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

लापता परिवार की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन

  • एसएसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने शनिवार को ने एसएसपी कार्यालय पर कई दिन से लापता परिवार की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि परिवार के सभी सदस्य सकुशल बरामद नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।

देवबंद क्षेत्र के गांव ध्याना निवासी गुरमीत कुमार के नेतृत्व में पहुंचे गांव तुगलपुर कमहेड़ा के सैकड़ों लोगों ने घर से पुरकाजी के लिए निकले अश्वनी पाल और पत्नी हिना और दो बच्चों के गायब होने पर उनकी बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलपुर कमहेड़ा निवासी अश्वनी पाल पत्नी हिना और दो बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व घर से पुरकाजी जाने के लिये निकले थे। लेकिन आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इसकी तहरीर परिजनों ने पुरकाजी थाने में दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर पुलिस ने एक ही परिवार के गायब हुए चार लोगों की सकुशल बरामदगी नहीं की तो बड़ा आंदोलन होगा।

एसपी सिटी ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया। बताया कि एक मई को भी सैकड़ों लोग लापता परिवार की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। एसपी देहात को ज्ञापन देकर परिवार की सकुशल बरामदगी की मांग की गई थी। उसके बावजूद 6 दिन पश्चात भी परिवार का कोई सुराग नहीं लगा है। इस दौरान डॉ. मनोज पाल, राम महेर पाल, सुखपाल कश्यप, विनोद पाल, राकेश पाल, मोहन पाल, अनिता, सुनीता, सतीस पाल, राजकुमार पाल, सचिन, आशु, रवि पाल, विपुल कश्यप, सनोज पाल, राहुल पाल, नरेश पाल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img