Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति किया जागरूक

  • महिला कल्याण विभाग की बाल संरक्षण इकाई का कार्यक्रम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के बाल संरक्षण इकाई द्वारा शामली ब्लॉक के ग्राम आदमपुर में बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

गुरुवार को शामली ब्लॉक के ग्राम आदमपुर में महिला कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में नीरज नारायण, राहुल कुमार ने महिलाओं और युवतियों को जानकारी दी। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा कांधला ब्लॉक के कांधला, भभीषा, भारसी में घर-घर जाकर महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में बताया।

महिलाओं को महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों 112, 181, 1090 के साथ-साथ वन स्टप सैन्टर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में सेंटर मैनेजर गजाला त्यागी ने जानकारी दी। साथ ही, विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सेंटर मैंनेजर गजाला त्यागी, स्टाफ नर्स पल्लवी, मनीषा, बेबी, प्रमोद एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img