Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

यहां निकली 583 आबकारी सिपाही के पदों पर वैकेंसी, 30 जून तक करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही (आबकारी सिपाही) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस झारखण्ड आबकारी सिपाही भर्ती 2023 के तहत कुल 583 रिक्तियां है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस झारखण्ड उत्पाद सिपाही वैकेंसी 2023 के लिए झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in के माध्यम से 01 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही वैकेंसी 2023 के लिए पात्रता मापदंड:

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक सस्थान/ शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

शारीरिक माप: उत्पाद सिपाही के लिए अभ्यर्थी की शारीरिक माप निम्न प्रकार से होनी चाहिए।

11 20

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

परीक्षा शुल्क: सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से करना होगा।

  • जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 100/-

  • झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 50/-

चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परिक्षण, लिखित परीक्षा और चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर झारखण्ड उत्पाद सिपाही वैकेंसी 2023 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img