Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

जनवाणी संवाददाता |

लखनऊ: आज बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय का निधन हो गया है। उन्होंने सुबह बेचैनी की शिकायत की। उन्हें इंदिरानगर में नजदीकी चिकित्सा सुविधा ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक ह्रदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया।

वह राज्य के सबसे वरिष्ठ हिंदी पत्रकारों में से एक थे और उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘काका’ कहकर बुलाते थे। उन्होंने अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे लोकप्रिय हिंदी दैनिकों में संपादक के रूप में कार्य किया था।

पांडे के निधन पर प्रदेश भर के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्य विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सबसे पहले शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img