Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

हेड कांस्टेबल ने धोखे से की शादी, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

  • एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली में तैनात एक हैड कांस्टेबल ने एक खाना बनाने वाली विधवा महिला को सब्जबाग दिखाकर उसके साथ धोखे से शादी कर ली। महिला जब गर्भवती हो गयी, तो आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी द्वारा महिला के साथ मारपीट की जाती है और वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है, जिस पर एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी एक महिला के पति की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी है। वह कोतवाली में खाना बनाने का काम करती थी। आरोप है कि कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार निवासी पटना माडपुर जिला हापुड़ ने शादीशुदा होते हुए उसके साथ धोखे से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती होने पर आरोपित ने उसे धोखे से दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img