Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

रामलीला मैदान में गरजे अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी जी ने कर दिया देश का…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज रविवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा।

चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।

23 2

अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे: दिल्ली सीएम

दिल्ली सीएम ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।

नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।

तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला मैदान में 12 साल पहले इकट्ठा हुए थे। तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं। इसी मंच से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी थी। आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी।

BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी है। यदि केजरीवाल अधिकारियों को दंडित नहीं कर पाएंगे तो सरकार कैसे चला पाएंगे। केजरीवाल का प्यार लोगों को 42 डिग्री की गर्मी में खींच लाया है।

राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक अध्यदेश के जरिये लोगों का हक हड़पना चाहती है। राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे।

मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं: कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में विधानसभा होने का अर्थ है कि लोग चाहते हैं कि दिल्ली में जनता की आवाज के अनुसार सरकार चले लेकिन मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस अध्यदेश को रद्द करेगी। यदि सब कुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो विधानसभा का क्या अर्थ है।

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कपिल सिब्बल ने संबोधन शुरू किया। कपिल सिब्बल ‘आप’ महारैली में कहा कि मोदी जी डबल इंजन सरकार चाहते हैं यानी वे देश के हर राज्य में सीबीआई और ईडी के भरोसे अपनी सरकार चाहते हैं। ये सोच सही नहीं है कि सारी पावर हमारे ही हाथ में हो। अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सभी विपक्षी दलों को खत्म करने में लगे हुए हैं अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा कर देंगे।

महारैली में अरविंद केजरीवाल पहुंचे, कपिल सिब्बल भी हैं मौजूद

आम आदमी पार्टी की महारैली में अरविंद केजरीवाल और भगवत मान पहुंच गए हैं। वहीं, कपिल सिब्बल भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।

गोपाल राय ने भाजपा से किए सवाल

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अध्यादेश लाने के मामले में भाजपा से सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते थे कि आम आदमी पार्टी को संविधान पर भरोसा नहीं है जबकि संविधान को भाजपा नेता नहीं मान रहे हैं।

उन्होंने भाजपा से पूछा आप कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्यों नहीं माना और वह अध्यादेश लेकर क्यों आई है। गोपाल राय ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को करारी मात दें।

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी की महारैली शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज में रैली में सर्वप्रथम भाषण देना आरंभ किया। उन्होंने केंद्र सरकार को कौरवों की सेना जबकि आम आदमी पार्टी को पांडव करार दिया।

उन्होंने कहा कि कौरवों ने पांडवों से छल से इंद्रप्रस्थ छिना था उसके बाद उनको वनवास दिया उसी तरह केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार से छल कर के अधिकार छीन लिए हैं और उनके नेता मनीष सिसोदिया को छल करके जेल में डाल रखा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img