जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: Twitter के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयानों का किसान नेता राकेश टिकैत ने समर्थन किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उस समय भी हमें जानकारी थी कि किसान आंदोलन की जितनी पहुंच फेसबुक और ट्वीटर पर आनी चाहिए वो नहीं आ रही थी। ये (सरकार) स्थानीय स्तर पर इसे रोकने का प्रयास करते थे।
कहा कि इसका (ट्वीटर) जो मालिक था उसने अब स्पष्ट कहा है। कहा कि जो इस तरह के एप चलाते हैं वे इस तरह के दबाव में नहीं आते लेकिन जो उसने कहा ठीक कहा भारत सरकार ने ये प्रयास किए होंगे। कई बार ये खबरें आई कि उनको नुकसान कर देंगे जो बात नहीं मानेंगे। जैक डोर्सी ने ठीक कहा है।
बता दें कि जैक डोर्सी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उनकी कंपनी के पास भारत से कई बार प्रार्थना पत्र आए जिसमें किसान आंदोलनों की कवरेज करने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक करने की बात कही गई थी। इसी तरह सरकार विरोधी अकाउंट्स को भी ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट आई थीं। उन्होंने इस इंटरव्यू को एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें कि राकेश टिकैत इन दिनों कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।