Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

जी 20 जनभागीदारी कार्यक्रम संपन्न..

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: दो पखवाड़े तक चली समूह 20 की विभिन्न गतिविधियों का आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में कविता एवं गायन कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक ऑनलाइन सहभागिता की। विद्यालय के लगभग 50 बच्चों ने अपनी कविताओं एवं गीतों की वीडियो के माध्यम से जी 20 जनभागीदारी कार्यक्रम में भाग लिया।

बच्चों ने ग्रीष्म अवकाश होने के उपरांत भी इन कार्यक्रमों में गहन रुचि दिखाई तथा अपने घर पर ही गीतों एवं की वीडियो रिकॉर्डिंग की। ज्ञातव्य है कि इन कार्यक्रमों का अभिलेख प्रतिदिन केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय कार्यालय के माध्यम से मुख्यालय तक प्रेषित किया जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि एक जून से विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर, नारालेखन,भाषण, साइकिल रैली, जूडो कैंप, पर्यावरण संबंधी जागरूकता एवं कविता वाचन तथा गायन आदि गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होंने इन विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ वे प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे।

जहां समूह 20 जनभागीदारी कार्यक्रमों का आज समापन हुआ वही 1 सप्ताह के योग महोत्सव का भी आज आरंभ हुआ 15 जून से 21 जून तक केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में योग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिनके अंतर्गत आज विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आसन एवं योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

इस अवसर पर देहरादून संभाग की उपायुक्त सुकृति रायवानी ने अपने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से जहां योग के इतिहास एवं उसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला वहीं भगवान शिव को आदि योगी बताते हुए कहा कि योग न केवल तन को ही स्वस्थ रखता है अपितु अध्यात्म की ओर भी लेकर जाता है तथा इससे तन एवं मन दोनों में एक संतुलन बना रहता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों से योग महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने कहां कि केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो, रुड़की, 17 जून से ग्रीष्मावकाश के बाद छात्र छात्राओं के लिए खुल जाएगा तथा 21 जून तक योग महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ जाएगा। इन गतिविधियों में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रियंका सिंघल, संगीता पंवार, किशन सिंह राणा, घनश्याम बादल, विपिन कुमार पांडे एवं दीपक शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img