Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 24 जून को हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है। बारिश होने के बाद रविवार से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आने शुरू होगी। आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आस पास के इलाकों में कहीं कहीं बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस बनी हुई है। लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली एनसीआर में मानसून की बात करें तो मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 28 जून तक दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं आईएमडी ने कहा कि शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो मंगलवार तक लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img