Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मस्जिद की दीवार पर लिख दिया जय श्रीराम, गांव में पहुंचे अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव की मस्जिद में किसी असामाजिक तत्वों ने दीवार पर जय श्रीराम लिख दिया। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश बन गया। उन्होंने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान चौधरी राजेन्द्र सिंह से की। पुलिस व प्रशासन को पता लगने पर एसडीएम व सीओ ने दोघट में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी राजेन्द्र सिंह से जानकारी ली। अधिकारियों को किसी ग्रामीण ने ही इस तरह की शिकायत की थी।

अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर मस्जिद के मौलवी व अन्य लोगों से बातचीत की। गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्य कुछ असामाजिक लोग करते हैं। वह नहीं चाहते कि गांव में अमन व भाइचारा बना रहे। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की अशांति नहीं होने दी जाएगी।

ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन अपना काम करेगा। समाज के लोग एक-दूसरे के साथ रहते रहे हैं और आगे भी रहेंगे। एसडीएम दुर्गेंश मिश्र व सीओ आलोक सिंह ने ग्रामीणों ने शांति के साथ रहने की ग्रामीणों से अपेक्षा की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शांतिभंग करने की किसी ने कौशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img