Home Uttar Pradesh News रायबरेली: पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत, तीन को बचाया

रायबरेली: पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत, तीन को बचाया

0
रायबरेली: पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत, तीन को बचाया

जनवाणी ब्यूरो |

रायबरेली: आज शनिवार को दोपहर में जिले के एक गांव में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन बच्चों को बचा लिया गया है।

बता दें कि दीन शाह गौरा ब्लाक के मंगतन खेड़ा मजरे बांसी रिहायक गांव के पास तालाब में बच्चे नहा रहे थे। सभी मृतक बच्चों की उम्र सात से 12 साल तक बताई जा रही है।

पानी में डूबे मृतक बच्चे

  1. रितु उम्र करीब आठ वर्ष पुत्री जीतू

  2. सोनम उम्र करीब 10 वर्ष पुत्री सोनू

  3. अमित उम्र करीब आठ वर्ष पुत्र सोनू

  4. वैशाली उम्र 12 वर्ष पुत्री विक्रम

  5. रुपाली 9 वर्ष पुत्री विक्रम

बचाए गए बच्चे

  1. सोनिका उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री दीपू

  2. संधिका उम्र लगभग आठ वर्ष पुत्री मान सिंह

  3. विशेष उम्र लगभग चार वर्ष पुत्र दिनेश