Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बाढ़ का कहर: सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से की अपील, कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर पर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है।

बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं।

प्रशासन का करें सहयोग

जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें।

लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

साथ ही दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह एलान किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img